'मम्मी-पापा माफ करना...', BHU के डॉक्टर ने IV ड्रिप लगाकर की आत्महत्या
वाराणसी के आईएमएस-बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल में एनेस्थीसिया विभाग के 26 वर्षीय जूनियर डॉक्टर ऋत्विक कुंदू ने ड्रिप के जरिए एनेस्थीसिया की दवा का ओवरडोज
वाराणसी के आईएमएस-बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल में एनेस्थीसिया विभाग के 26 वर्षीय जूनियर डॉक्टर ऋत्विक कुंदू ने ड्रिप के जरिए एनेस्थीसिया की दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली. कमरे से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.
