उबलते दूध में डाल दें दही का पानी! बन जाएगी प्रोटीन से भरपूर ये चीज
Homemade Soft cottage cheese trick: हमेशा भारतीय रसोई में ऐसे पारंपरिक नुस्खे (ट्रिक्स) इस्तेमाल होते आए हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ा देते
Homemade Soft cottage cheese trick: हमेशा भारतीय रसोई में ऐसे पारंपरिक नुस्खे (ट्रिक्स) इस्तेमाल होते आए हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं बल्कि चीजों की बर्बादी को भी रोक देते हैं.
ऐसा ही एक नुस्खा है कि आप दूध उबालते समय यदि उसमें दही या दही का खट्टा पानी डाल दें. फिर आप देखेंगे कि सॉफ्ट पनीर बनने लगेगा.
आमतौर पर लोग पनीर बनाने के लिए नींबू के रस या सिरके का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उबलते हुए दूध में दही का पानी मिलाने से भी बेहतरीन पनीर तैयार हो सकता है?
यह एक ऐसा अनोखा कुकिंग हैक है जो वेस्टेज को कम कर सकता है.
