PAK एयरस्ट्राइक का जवाब तालिबान क्या गोरिल्ला युद्ध से देगा?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पकतिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की. तालिबान के
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पकतिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की. तालिबान के अनुसार इन हमलों में 13 आम नागरिक मारे गए, जिनमें 11 बच्चे शामिल हैं. पाकिस्तान का दावा है कि उसने 26 तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों को मारा. यह घटना दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को और भड़का रही है.
