कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस:नगरपालिका के अवैध निर्माण नोटिस के बाद कार्रवाई; अभिषेक ने 14 दिन का समय मांगा
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस: नगरपालिका के अवैध निर्माण नोटिस के बाद कार्रवाई; अभिषेक ने 14 दिन का समय मांगा कोलकाता 20 मई को कोलकाता नगर पालिका ने अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 20 संपत्तियों को नोटिस भेजा था। अवैध निर्माण मामले में सोमवार को कोलकाता पुलिस की
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस: नगरपालिका के अवैध निर्माण नोटिस के बाद कार्रवाई; अभिषेक ने 14 दिन का समय मांगा कोलकाता 20 मई को कोलकाता नगर पालिका ने अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 20 संपत्तियों को नोटिस भेजा था। अवैध निर्माण मामले में सोमवार को कोलकाता पुलिस की एक विशेष टीम TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के हरीश मुखर्जी रोड पर मौजूद घर 'शांतिनिकेतन' पहुंची। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के नोटिस के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, अवैध हिस्से को गिराने का आदेश भी जारी किया गया है। नोटिस के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया। कोलकाता नगरपालिका के नोटिस के जवाब में अभिषेक बनर्जी ने रविवार को नगरपालिका अधिकारियों को लेटर लिखकर 14 दिन का समय मांगा था।
हालांकि, प्रशासन ने अभी तक कोई वजह नहीं बताई है। पूरे मामले पर कोलकाता के मेयर और TMC विधायक फिरहाद हकीम ने कहा कि उन्हें नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 188A हरीश मुखर्जी रोड पर मौजूद घर का मालिकाना हक ‘M/s Leaps and Bounds Private Limited’ के पास है। अभिषेक इस कंपनी के मालिक हैं। अभिषेक से जुड़ी 17 संपत्तियों को नोटिस कोलकाता नगर निगम (KMC) के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी, उनकी कंपनी और परिवार से जुड़ी 17 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। केएमसी का आरोप है कि इन संपत्तियों के निर्माण में नियमों का उल्लंघन हुआ है। केएमसी एक्ट, 1980 की धारा 400(1) के तहत सभी 17 पतों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं।
केएमसी के असेसमेंट विभाग ने शुरुआत में बनर्जी से जुड़ी ऐसी 42 संपत्तियों की सूची तैयार की थी, जिसे बाद में छांटकर 17 कर दिया गया है। 4 मई को अभिषेक के घर की सुरक्षा कम की गई अभिषेक बनर्जी के घर की बाहर की सुरक्षा हटा दी गई। 4 मई को बंगाल चुनाव के नतीजों के दो दिन बाद सरकार ने अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में कटौती की थी। हरीश मुखर्जी रोड के आवास के बाहर से पुलिस फोर्स को कम कर दिया। साथ ही, बाहर लगी बैरिकेडिंग और सुरक्षा जांच वाली मशीनों को भी हटा दिया गया। TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर नगर निगम ने 14 मई को बुलडोजर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक दफ्तर और एक क्लॉक टावर गिरा दिया।
स्थानीय लोगों ने काफी समय पहले इसके अवैध होने की शिकायत की थी। साल 2025 में ही कोर्ट ने इसे गिराने का आदेश दे दिया था, लेकिन तब अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। इस टावर का उद्घाटन पूर्व मंत्री अरूप विश्वास ने किया था, जो हाल ही में विधानसभा चुनाव हार गए हैं। आरोप है कि TMC का ऑफिस और टावर खेल के मैदान पर कब्जा करके बनाया गया था। इससे पहले 5 मई को चुनावी नतीजों के अगले दिन ही कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में भी एक TMC का दफ्तर गिराया गया था।
