क्या ट्रस्ट को पता थी घोटाले की बात? राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सामने आया नया पैटर्न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जांच जारी है. इस दौरान एक अलग ही घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें इस घटना का दूसरा पैटर्न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जांच जारी है. इस दौरान एक अलग ही घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें इस घटना का दूसरा पैटर्न नजर आ रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, औपचारिक शिकायत दर्ज होने से पहले ही राम मंदिर ट्रस्ट ने कथित गबन की गई रकम की रिकवरी शुरू कर दी थी.
सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय को 4 जून को पहली बार चंदे -चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जानकारी मिली. इसके बाद
ट्रस्ट ने आंतरिक स्तर पर मामले को देखा और इसकी जांच की.
