माफिया बृजेश सिंह ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, पूर्वांचल का क्या बदलेगा मिजाज
उत्तर प्रदेश की सियासत में पूर्वांचल का इलाका ऐसा है जहां बाहुबल का दबदबा रहा है. कभी 'अंडरवर्ल्ड' और ठेकेदारी के सिंडिकेट पर राज करने
उत्तर प्रदेश की सियासत में पूर्वांचल का इलाका ऐसा है जहां बाहुबल का दबदबा रहा है. कभी 'अंडरवर्ल्ड' और ठेकेदारी के सिंडिकेट पर राज करने वाले माफिया बृजेश सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव सीधे मैदान में उतरकर लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिससे पूर्वांचल की सियासी तपिश बढ़ गई है. हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वो किस पार्टी और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन संकेत जरूर दे दिए हैं.
