संभल में 100 करोड़ का स्कैम: जानिए 60 साल पुराना फर्जीवाड़ा
यूपी के संभल में जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर तख्त गोसाईं में स्थित 101 करोड़ रुपये कीमत की 38
यूपी के संभल में जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर तख्त गोसाईं में स्थित 101 करोड़ रुपये कीमत की 38 बीघा सरकारी जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त करा लिया गया है. इस जमीन को अब राज्य सरकार के नाम दर्ज कर दिया गया है. डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुद राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई और जमीन पर ग्राम सभा का बोर्ड लगवाया.
