'राहुल गांधी का सेक्रेटरी बोल रहा हूं...' कांग्रेस नेता के लुट गए 10 लाख
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पर्सनल सेक्रेटरी बताकर एक व्यक्ति ने फर्जी फंडरेजर के जरिए कांग्रेस नेता से कथित तौर पर 10
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पर्सनल सेक्रेटरी बताकर एक व्यक्ति ने फर्जी फंडरेजर के जरिए कांग्रेस नेता से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. दर्ज FIR के मुताबिक, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर संजीव को 24 जनवरी को एक व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया, जिसने खुद को राहुल गांधी का सेक्रेटरी कनिष्क सिंह बताया था. कॉलर ने उन्हें बताया कि चंडीगढ़ में उत्तराखंड कांग्रेस यूनिट के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम होना है और इस इवेंट के लिए आर्थिक मदद मांगी.
