उत्तराखंड से पंजाब लौटे निहंग की आपत्तिजनक Photos लीक:दूसरे निहंग के साथ दिख रहे जसदीप सिंह, विक्की थॉमस ने Video शेयर किया
मोहाली के ऐतिहासिक सोहाना साहिब गुरुद्वारे में रविवार को जिस निहंग जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई, उसी निहंग के कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल
मोहाली के ऐतिहासिक सोहाना साहिब गुरुद्वारे में रविवार को जिस निहंग जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई, उसी निहंग के कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं। ये फोटो निहंग विक्की थॉमस सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किए। इनमें विक्की थॉमस ने दावा किया है कि इन तस्वीरों में निहंग जसदीप सिंह है, जो बिना कपड़ों के एक अन्य सिख युवक के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की थॉमस ने कहा- मेरे दिल में तुम्हारे लिए जो सम्मान और जो छवि एक रोशनी की तरह जगमगा रही थी, तुमने अपनी इस हरकत से उसे एक ही पल में बुझा दिया। बड़ी बात यह है कि जसदीप सिंह ने खुद भी माना है कि ये फोटो उसी के हैं। विक्की थॉमस ने यह कन्फर्म करने के लिए जसदीप को वीडियो कॉल किया था, जिसमें जसदीप कह रहा है कि फोटो में वही है। वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी विक्की थॉमस ने अपने पेज पर शेयर की है। विक्की थॉमस की पोस्ट के बाद मामला सामने आया जानिए, दोनों के बीच वीडियो कॉल में क्या बातचीत हुई… विक्की: मेरे को बता, ये फोटो जो हैं, ये तू है कि नहीं? हां या न?
जसदीप: हां, यह मैं ही हूं। मैं एग्री करता हूं। विक्की: ओके। जसदीप: देखो, जो गलतियां हुई हैं, मैं मानता हूं, उन सब चीजों को और एक चीज और... विक्की (बीच में टोकते हुए): गुनाह बोलते हैं इसको, गलती नहीं। गुनाह बोलते हैं इसको, क्योंकि जो तूने किया है न, वह तो इसके सामने एक परसेंट का भी नहीं है। बाणा धारण किया है तूने। जसदीप: नहीं… विक्की भाई... देखो, मैं… आपकी पीठ सुनती है। हर एक को मैंने यही बोला कि जिस टाइम मैं अंदर था, उस टाइम मेरा साथ किसी ने नहीं दिया। उस टाइम विक्की भाई ने मेरे घर पर भी फोन कर ये चीज बोली। यहां तक कि मेरे साथ भी, जिस टाइम हमारे ऊपर केस हुआ, सब हुआ, तो मेरे पापा को भी ये बात बोली कि अंकल अगर आपको किसी चीज की जरूरत है, कुछ भी है, तो मैं इनके साथ हूं, मैं खड़ा हुआ हूं। कोई भी दिक्कत नहीं है। किसी भी चीज की जरूरत पड़े तो आप मुझे फोन करना, मैं हाजिर हूं। और जब हमारे ऊपर, जिस टाइम ये बीता, जलालाबाद वाले केस की, आपसे बात भी हुई है। आपकी पीठ सुनती है, किसी से भी पूछ लेना, अगर मैंने किसी को न बोला हो कि, 'हां भाई साहब...
विक्की (गुस्से में): मेरे को... तू जो सब... तेरे से, अभी के अभी, जिसके भी मोबाइल में ये फोटो रहेंगे, जिसके भी मोबाइल में, अभी के अभी डिलीट करवा। जसदीप: मैं इसी करके, मैंने आपको बीच में बताया था न। मैंने देग बंद कर दिया था बिल्कुल ही। मैंने छोड़ दिया था। विक्की: मेरे भाई देख, मैं अब भी देग पिया हुआ हूं। तेरे को दिखाऊं? रगड़ा अभी भी तैयार है मेरा, बेटा। मैं तेरे सामने पिया हुआ हूं। देख, शक है, कभी ये चीज नहीं बोलना... ये... ये अपना... ये गलत काम करना। और ये बंदा कौन था, जो तेरे साथ है? ये बंदा कौन था? ये भी निहंग था? जसदीप: हम्म... हम्म... विक्की: ये कौन है? मेरे को ये बंदा चाहिए। तेरे सिर पर केश हैं महाराज के। तू गुरु का सिंह है। तू कभी कुछ भी करेगा, महाराज मेरे को देगा मेरे हाथ में। और एक बात, मेरे को चुकाने वाला वर्ल्ड में पैदा नहीं हुआ, या तो मैं मर जाऊंगा। मैं सच में जी रहा हूं मरने के लिए, आज तेरे मुंह पर बोलता हूं। मेरे को कोई फर्क नहीं पड़ता। जसदीप: विक्की भाई... विक्की: मैं बोलता हूं, तेरा इमेज है न, मेरे दिल में एक रोशनी की तरह था। तूने एक झटके में बुझा दिया रे।