नियमों के खिलाफ राइफल चला रहे थे खान सर के गार्ड, लाइसेंस होगा निरस्त
पटना के मुसल्लहपुर इलाके में कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद और फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के दौरान पता
पटना के मुसल्लहपुर इलाके में कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद और फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के दौरान पता चला है कि खान कोचिंग सेंटर संचालक फैजल खान के दोनों निजी सुरक्षा गार्ड नियमों के विरुद्ध राइफल का इस्तेमाल कर रहे थे. इस खुलासे के बाद पुलिस दोनों हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करने की तैयारी में है.
