'मेरी लाइफ में भी हुआ है', गौरव-आकांक्षा के तलाक पर बोले आवेज
टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के बीच तलाक की खबर ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर फैंस को हिलाकर
टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के बीच तलाक की खबर ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर फैंस को हिलाकर रख दिया है, बल्कि उनके करीबी दोस्तों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है. इस चौंकाने वाले खुलासे पर अब 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना के साथ नजर आ चुके मशहूर कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर अवेज दरबार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
