TOP News: सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए PM मोदी; उत्तर भारत में मानसून का इंतजार; सुर्खियां
आज सोमवार, 29 जून 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले
आज सोमवार, 29 जून 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे देश में मौसम के बदलाव की, एक तरफ पूर्वोंत्तर में बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है तो उत्तर-पश्चिम गर्मी से लोग हलकान है। उधर, अपने सेशेल्स यात्रा के दौरान पीएम मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।
वहीं, राम मंदिर में दान गबन मामले में जांच के दौरान कई परतें खुल रही हैं, करीब तीन महीने पहले दान चोरी की भनक लगने पर गणनाकर्मियों को हटाने की सिफारिश एसबीआई बैंक ने की थी। लेकिन ट्रस्ट के पदाधिकारी ढाल बनकर खड़े हो गए थे। वहीं, वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के चार दिन बाद भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।
इधर, असम में भारी बारिश अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उधर, रूस-यूक्रेन के बीच हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ताजा घटनाक्रम में यूक्रेन ने एक बार फिर रूस के तेल रिफाइनरी पर हमला किया है, जबकि पहली बार राष्ट्रपति पुतिन ने ईंधन की कमी की बात स्वीकार की है।
वहीं, फीफा विश्वकप में कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो ने इंजरी टाइम (90+2') में मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दागकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
