पाकिस्तान: अवैध अफगान प्रवासियों के खिलाफ विशेष ऑपरेशन का ऐलान
पाकिस्तान सरकार ने अपने देश में बिना वैध वीजा के रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़े और देशव्यापी अभियान का ऐलान कर दिया
पाकिस्तान सरकार ने अपने देश में बिना वैध वीजा के रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़े और देशव्यापी अभियान का ऐलान कर दिया है. गृह मंत्रालय ने सभी प्रांतीय सरकारों और पुलिस को निर्देश दिया है कि वो आगामी 10 जुलाई से अवैध अफगान प्रवासियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करें.
मंत्रालय का कहना है कि ये ऑपरेशन 'अवैध विदेशी स्वदेश वापसी योजना' के तहत चलाया जा रहा है, जिसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी. मंत्रालय द्वारा रविवार
को जारी सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, देश के चारों प्रांतों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों और इस्लामाबाद प्रशासन को अवैध प्रवासियों के खिलाफ तुरंत सक्रिय होने के लिए कहा
गया है. इस पूरे अभियान को 'अवैध विदेशी स्वदेश वापसी योजना' के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
