घर लौट रही थीं मां-बेटी, सामने से आई बस ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई. दोनों बाराबंकी से अपने गांव लौट रही थीं
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई. दोनों बाराबंकी से अपने गांव लौट रही थीं, तभी सामने से आ रही एक निजी बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
