राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपियों की पैरवी से वकीलों का इनकार, कोर्ट में कल होनी है पेशी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को स्थानीय अदालत में कानूनी मदद मिलना मुश्किल हो सकता है. फैजाबाद बार एसोसिएशन के
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को स्थानीय अदालत में कानूनी मदद मिलना मुश्किल हो सकता है. फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने आरोपियों की पैरवी नहीं करने का फैसला लेने की बात कही है. इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय सोमवार सुबह 11 बजे होने वाली बार एसोसिएशन की आमसभा में लिया जाएगा. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की तीन दिन की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हो रही है.
