ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, छत काटकर घुसे चोर, DVR भी ले गए
सूरत के पांडेसरा इलाके में चोरों ने कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान की छत का टीन काटकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती
सूरत के पांडेसरा इलाके में चोरों ने कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान की छत का टीन काटकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए. यह चार साल में चौथी बार है, जब इसी दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है.
