अखिलेश यादव का एक फोन और खुल गया चढ़ावा चोरी कांड! सपा नेता का दावा, बताई इनसाइड स्टोरी
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला अब सियासी और धार्मिक दोनों स्तरों पर बड़ा विवाद बनता जा रहा है. समाजवादी पार्टी
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला अब सियासी और धार्मिक दोनों स्तरों पर बड़ा विवाद बनता जा रहा है. समाजवादी पार्टी के नेता और अयोध्या से पूर्व विधायक पवन पांडे (तेज नारायण पांडे) ने दावा किया है कि राम मंदिर में चढ़ावे और आभूषणों की चोरी की जानकारी सबसे पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिली थी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने खुद उन्हें फोन कर इस मामले की पुष्टि की थी.
