UP के स्कूलों में लागू होगा 'हीट एक्शन प्लान', बच्चों को लू से बचाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में बच्चों को लू और भीषण गर्मी से बचाने के लिए शिक्षकों को कुछ जरूरी गाइडलाइन जारी की हैं. बेसिक
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में बच्चों को लू और भीषण गर्मी से बचाने के लिए शिक्षकों को कुछ जरूरी गाइडलाइन जारी की हैं. बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस गाइडलाइन का उद्देश्य शिक्षकों को हीटवेव से बचाव, हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉशन के लक्षण पहचानने, प्राथमिक उपचार देने और स्कूल स्तर पर सुरक्षा उपाय लागू करने के लिए प्रशिक्षित करना है.
