'बाकी लोग चिल्ला रहे थे, पर सिया के चेहरे पर नहीं था कोई दुख...', मंगेतर के अजीब बर्ताव ने रेस्क्यू टीम को भी चौंकाया
पुणे के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल हत्याकांड में नित नए और चौंकाने वाले मोड़ आ रहे हैं. इस मर्डर मिस्ट्री के बीच अब उस रेस्क्यू टीम
पुणे के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल हत्याकांड में नित नए और चौंकाने वाले मोड़ आ रहे हैं. इस मर्डर मिस्ट्री के बीच अब उस रेस्क्यू टीम के सुनील गायकवाड़ का बेहद अहम बयान सामने आया है, जिन्होंने लोहगढ़ किले की गहरी खाई और पथरीली ढलानों के बीच से केतन अग्रवाल का शव बाहर निकाला था. सुनील गायकवाड़ ने न सिर्फ केतन के शव पर मौजूद क्रूर चोटों का आंखों देखा हाल बताया, बल्कि यह भी खुलासा किया कि वारदात के तुरंत बाद मौके पर मौजूद उसकी मंगेतर सिया गोयल का बर्ताव कितना अस्वाभाविक और संदेहास्पद था.
