देश की सबसे कठिन इस धार्मिक यात्रा पर ब्रेक, जानें क्या है वजह
हिमाचल प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध और देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा-2026 को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया
हिमाचल प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध और देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा-2026 को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत इस यात्रा पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं.
