Railways: इस रूट पर बढ़ा वंदे भारत ट्रेनों का क्रेज बढ़ा, यात्रियों की भीड़ और कमाई दोनों में आया उछाल
भारतीय रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों में तिरुवनंतपुरम–मंगलूरु वंदे भारत एक्सप्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त से अक्टूबर 2025
भारतीय रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों में तिरुवनंतपुरम–मंगलूरु वंदे भारत एक्सप्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त से अक्टूबर 2025 के बीच इस ट्रेन ने करीब 73.35 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया।इसके साथ ही यह दक्षिण रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों में सबसे अधिक कमाई करने वाली ट्रेन बन गई है। यह ट्रेन केरल और कर्नाटक के प्रमुख शहरों, शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन स्थलों को जोड़ती है, जिससे यात्रियों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ रही है और बुकिंग में भी तेजी देखी जा रही है।
इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस ट्रेन में 11,896 से अधिक बुकिंग दर्ज की गई हैं, जो अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तुलना में बेहतर मानी जा रही हैं।यात्रियों का कहना है कि कम समय में यात्रा, आरामदायक सीटें, साफ-सुथरे कोच और बेहतर खानपान जैसी सुविधाएं इस ट्रेन को खास बनाती हैं। यही वजह है कि अब यात्री सामान्य ट्रेनों की बजाय वंदे भारत को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में अहम बदलाव किया है।
अब यात्री ट्रेन के शुरुआती स्टेशन और बीच के स्टेशनों से रवाना होने से केवल 15 मिनट पहले तक उपलब्ध सीटों की बुकिंग कर सकेंगे।इस सुविधा से अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। रेलवे का मानना है कि इससे खाली सीटों का बेहतर उपयोग होगा और ट्रेनों की बुकिंग में भी बढ़ोतरी होगी।वित्त वर्ष 2025-26 दक्षिण रेलवे के लिए वंदे भारत ट्रेनों के लिहाज से काफी सफल रहा। इस दौरान करीब 77.38 लाख यात्रियों ने वंदे भारत में सफर किया, जिससे लगभग 803.86 करोड़ रुपये की आय हुई।इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष में 54.12 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी और 540.65 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
वहीं, अप्रैल और मई 2026 में ही लगभग 15.21 लाख यात्रियों ने वंदे भारत से सफर किया, जिससे करीब 162.96 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। ये आंकड़े वंदे भारत ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं।
