भरत तिवारी का कॉन्स्टेबल भाई सस्पेंड, ये है पूरा मामला
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में वायरल वीडियो के बाद बिहार पुलिस ने कॉन्स्टेबल आशीष कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया है. वीडियो में वह
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में वायरल वीडियो के बाद बिहार पुलिस ने कॉन्स्टेबल आशीष कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया है. वीडियो में वह कथित तौर पर अपने चचेरे भाई की मौत का बदला लेने की बात करते नजर आए थे. कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक मानते हुए विभागीय जांच शुरू की गई है. पुलिस के अनुसार, आशीष के खिलाफ पहले भी अनुशासनहीनता और अन्य मामलों में कार्रवाई हो चुकी है.
