अपने ही बॉयफ्रेंड को चाकू से गोदने का आरोप, दुबई में इंफ्लुएंसर गिरफ्तार
ब्रिटेन की 23 साल की टिकटॉकर ब्रुक जॉर्ज (Brooke George) दुबई में हत्या के एक हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार की गई हैं. उन पर 26
ब्रिटेन की 23 साल की टिकटॉकर ब्रुक जॉर्ज (Brooke George) दुबई में हत्या के एक हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार की गई हैं. उन पर 26 वर्षीय एक ब्रिटिश युवक की पूर्व नियोजित हत्या का आरोप लगाया गया है. अगर अदालत उन्हें दोषी ठहराती है, तो उन्हें मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, ब्रुक और उनका परिवार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने यह कदम अपनी जान बचाने के लिए आत्मरक्षा में उठाया था.
