खुशखबरी... सोन चिरैया के 3 चूजों ने लिया जन्म, अब संख्या बढ़कर हुई 94
राजस्थान से वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी सोन चिरैया के तीन नए चूजों का जन्म
राजस्थान से वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी सोन चिरैया के तीन नए चूजों का जन्म हुआ है.
इन नए जन्मों के बाद संरक्षण केंद्रों में सुरक्षित रखे गए गोडावणों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है. इसे इस दुर्लभ पक्षी के संरक्षण
अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है. सोन चिरैया का अंग्रेजी नाम ग्रेट इंडियन बस्टर्ड है, इसे राजस्थान में गोडावण कहा जाता है.
