MDA वेबसाइट हुई हैक, होमपेज पर दिखे पाकिस्तान समर्थक आपत्तिजनक संदेश
मेरठ में साइबर सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है. मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) की आधिकारिक वेबसाइट हैक कर उसके होमपेज पर पाकिस्तान समर्थक
मेरठ में साइबर सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है. मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) की आधिकारिक वेबसाइट हैक कर उसके होमपेज पर पाकिस्तान समर्थक आपत्तिजनक संदेश और नारे डिस्प्ले कर दिए गए. घटना के बाद वेबसाइट को ऑफलाइन कर मेंटेनेंस मोड में डाल दिया गया है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर जांच तेज कर दी है.
