शराब के नशे में देवर... भाभी और 10 साल की भतीजी को कुल्हाड़ी से काट डाला
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी भाभी
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल में भाग गया, लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है.
