डिफेंस, UPI से प्रत्यर्पण संधि तक... भारत-सेशेल्स के बीच हुए 19 बड़े समझौते
सेशेल्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंद महासागर को 'अवसरों का महासागर' बनाने की बात कही. राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ वार्ता में
सेशेल्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंद महासागर को 'अवसरों का महासागर' बनाने की बात कही. राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ वार्ता में दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया. भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, UPI डिजिटल पेमेंट, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत 19 अहम समझौते हुए. पीएम मोदी ने कहा कि हिंद महासागर की सुरक्षा और समृद्धि दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी है.
