चंपत राय को पहले से था चढ़ावा चोरी का शक? 5 जून के CCTV फुटेज से एक और बड़ा खुलासा
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में अब नए खुलासे सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट को गड़बड़ी की जानकारी पहले से थी
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में अब नए खुलासे सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट को गड़बड़ी की जानकारी पहले से थी और पुलिस ने औपचारिक एफआईआर से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी थी. 5 जून को आरोपी अविनाश शुक्ला को हिरासत में लेकर उसके पास से नकदी बरामद की गई थी.
