महाराष्ट्र में सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 की मौत
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में धामणगांव रेलवे तहसील से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में धामणगांव रेलवे तहसील से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
