'बेटा' से 'मुझसे शादी करोगी' तक... अनिल कपूर ने डायरेक्टर भाग्यराज को किया याद, बताया बॉलीवुड में योगदान
बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने साउथ के जाने-माने डायरेक्टर के. भाग्यराज के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. हाल ही में भाग्यराज
बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने साउथ के जाने-माने डायरेक्टर के. भाग्यराज के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. हाल ही में भाग्यराज का निधन हार्ट अटैक से हुआ था. अनिल ने भाग्यराज की फिल्म मिस्टर बेचारा (1996) में काम किया था, जो उनकी ही तमिल फिल्म का रीमेक थी. इसी तरह भाग्यराज ने अपनी एक तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक आखिरी रास्ता (1986) नाम से बनाया था, जिसके हीरो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन थे.
