'लापता लेडीज' एक्टर विवाद में बड़ा मोड़, Aicwa ने FIR की उठाई मांग
'लापता लेडीज' में अपने किरदार से पहचान बनाने वाले एक्टर सत्येंद्र सोनी का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें
'लापता लेडीज' में अपने किरदार से पहचान बनाने वाले एक्टर सत्येंद्र सोनी का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो रोते हुए मदद की गुहार लगाते नजर आए. सत्येंद्र ने आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे काम तो कराया गया, लेकिन मेहनताना नहीं दिया गया. इतना ही नहीं, जब उन्होंने अपनी बकाया रकम मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी गई.
