सूंघते ही अलर्ट हो गया स्निफर डॉग... ट्रॉली बैग से मिला 10 करोड़ का ड्रग्स, बैंकॉक से लौटा था पैसेंजर
बैंकॉक से अहमदाबाद पहुंची फ्लाइट के यात्रियों की जांच चल रही थी. इसी दौरान एक ट्रॉली बैग के पास पहुंचते ही स्निफर डॉग रुक गया
बैंकॉक से अहमदाबाद पहुंची फ्लाइट के यात्रियों की जांच चल रही थी. इसी दौरान एक ट्रॉली बैग के पास पहुंचते ही स्निफर डॉग रुक गया.
उसने ऐसा सिग्नल दिया कि कस्टम्स अधिकारियों को बैग की दोबारा जांच करनी पड़ी. जब बैग खोला गया तो उसके अंदर पांच सिल्वर रंग के
पैकेट मिले. जांच में पता चला कि इनमें करीब 11 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना यानी ड्रग्स छिपाकर रखा गया था, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 10
करोड़ से ज्यादा होगी.
