Tejaswi Yadav ने टेंडर घोटाले पर हमला बोला, कहा- Bihar कंगाल होने की स्थिति में है | CM Samrat
पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टेंडर घोटाले और रिशु श्री मामले
पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टेंडर घोटाले और रिशु श्री मामले में बड़ी मछलियों की मिलीभगत है और जनता एनडीए सरकार से जवाब चाहती है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार खुद घोटालों में डूबी हुई है। तेजस्वी ने कहा कि मौजूदा सरकार की दिवालिया नेतृत्व के कारण बिहार की स्थिति बिगड़ चुकी है।
“खजाना खाली हो चुका है, छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही, बड़े नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से घोटाले हो रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि सीएम सम्राट चौधरी ने इमरजेंसी फंड से 3660 करोड़ रुपये निकाले, जिससे साफ है कि अराजकता का माहौल है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “सृजन घोटाला हो, CAG घोटाला हो या टेंडर घोटाला– किसी बड़े मंत्री या अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती।
सरकार किसको बचा रही है?” उन्होंने सीएम को “अंगूठाछाप और कॉम्प्रोमाइज्ड” बताते हुए कहा कि बिहार कंगाल होने की स्थिति में है। About Channel Join Aaj Tak Whatsapp Channel Watch Our Prime Shows on Aaj Tak Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political
analysis Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues DasTak 2025 ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ Download Aaj Tak APP, India’s No.1 App Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel Visit Aaj Tak website Subscribe our other Popular YouTube Channels India Today SoSorry Good News Today AajTak AI