गाजियाबाद में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन... तीन मंजिला मजार जमींदोज
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में रविवार को बुलडोजर एक तीन मंजिला मजार के सामने रुका. कुछ ही देर में पूरी इमारत मलबे में बदल गई
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में रविवार को बुलडोजर एक तीन मंजिला मजार के सामने रुका. कुछ ही देर में पूरी इमारत मलबे में बदल गई.
प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई. जिस जगह पर यह मजार बनी थी, वह यूपीएसआईडीए (UPSIDA) की जमीन है और ग्रीन
बेल्ट एरिया में आती है. कई नोटिस देने के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.
