किराया भरने के लिए मांगी थी मदद... नए घर में शिफ्ट होने से पहले नदी में मिले परिवार के चारों शव
केरल के एर्नाकुलम जिले से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. जिस फैमिली को रविवार को नए घर में शिफ्ट होना था, उसी परिवार के
केरल के एर्नाकुलम जिले से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. जिस फैमिली को रविवार को नए घर में शिफ्ट होना था, उसी परिवार के चारों सदस्यों के शव नदी से बरामद हुए हैं.
रविवार को सात साल की बच्ची का शव मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया. इससे पहले उसकी मां, दो साल के भाई और
पिता के शव अलग-अलग दिनों में उसी नदी से बरामद किए जा चुके थे. शुरुआती जांच में पुलिस इसे कथित आत्महत्या का मामला मान रही
है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.
