सिक्किम में भारी बारिश का कहर, सैलाब में बहा पुल, कई इलाकों का संपर्क टूटा
सिक्किम में मूसलाधार बारिश के चलते भारी तबाही हुई है. यहां के उत्तरी इलाके में शनिवार रात को भारी बारिश की वजह से एक बड़ा
सिक्किम में मूसलाधार बारिश के चलते भारी तबाही हुई है. यहां के उत्तरी इलाके में शनिवार रात को भारी बारिश की वजह से एक बड़ा पुल पानी के तेज बहाव में पूरी तरह बह गया.
इस घटना के बाद से फिदांग और सांकलांग को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता बंद हो गया है. पुल टूटने के चलते इलाके का सड़क संपर्क
टूट गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. फिलहाल, प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, जबकि लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
दी गई है
