क्या अमेरिका के स्कूलों में भी समर वेकेशन में बच्चों को होमवर्क मिलता है?
अगर आप सोचते हैं कि गर्मियों की छुट्टियां सिर्फ आराम करने के लिए होती हैं, तो अमेरिका का स्कूल सिस्टम आपको थोड़ा अलग नजर आएगा
अगर आप सोचते हैं कि गर्मियों की छुट्टियां सिर्फ आराम करने के लिए होती हैं, तो अमेरिका का स्कूल सिस्टम आपको थोड़ा अलग नजर आएगा.
वहां का एकेडमिक ईयर आमतौर पर सितंबर से जून तक चलता है. इसके बाद बच्चों को करीब दो महीने की लंबी समर वेकेशन मिलती है.
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान ज्यादातर स्कूल बच्चों को होमवर्क नहीं देते. यानी छुट्टियों का मतलब सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि नई चीजें
सीखना, घूमना-फिरना, खेलना और अपने शौक पूरे करना होता है.
