'आज उसका बर्थडे है और वो दुनिया में नहीं है...', बेटे की थार से कुचलकर मौत पर टूटे पिता
राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. यहां दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ब्लैक थार
राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. यहां दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ब्लैक थार ने पल्सर बाइक सवार 34 वर्षीय युवक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई. विडंबना यह है कि जिस दिन परिवार उसके जन्मदिन की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा था, उसी दिन उसके निधन की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.
