दिल्ली में पारा 41 तो क्यों लग रहा 51 डिग्री जैसा? जानें क्यों
दिल्ली में 28 जून को हीट इंडेक्स 51.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि असली तापमान सिर्फ 41.3 डिग्री था. यह फर्क हवा में मौजूद नमी
दिल्ली में 28 जून को हीट इंडेक्स 51.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि असली तापमान सिर्फ 41.3 डिग्री था. यह फर्क हवा में मौजूद नमी की वजह से है. नमी ज्यादा होने पर पसीना ठीक से नहीं सूखता और शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता. वेट-बल्ब तापमान, जो शरीर की ठंडक झेलने की ताकत मापता है, 29.77 डिग्री तक पहुंच गया, जो खतरनाक सीमा के करीब है.
