बिहार: DJ बजाने के विवाद में दुल्हन के मामा की हत्या, 4 गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भांजी की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब दुल्हन के मामा रंजीत साहनी की गोली मारकर
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भांजी की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब दुल्हन के मामा रंजीत साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए डीजे संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है.
