मेसी की तूफानी फॉर्म... ARG की विनिंग हैट्रिक, अब केप वर्डे से भिड़ंत
डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए ग्रुप-J के आखिरी मुकाबले में जॉर्डन को 3-1 से हरा
डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए ग्रुप-J के आखिरी मुकाबले में जॉर्डन को 3-1 से हरा दिया. लगातार तीसरी जीत के साथ अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज का समापन शानदार अंदाज में किया. 28 जून (रविवार) को आर्लिंग्टन के डलास स्टेडियम में हुए इस मैच में महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने गोल दागकर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इस बार चर्चा में जियोवानी लो सेल्सो भी रहे, जिन्होंने इस मैच में अर्जेंटीना का खाता खोला.
