पीछे से टक्कर, फिर 'सॉरी दीदी'... वायरल कंटेंट के लिए महिलाओं को निशाना बनाने वाला यूट्यूबर पकड़ा गया
सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स की होड़ अब खतरनाक होती जा रही है. वायरल होने और ज्यादा कमाई के लिए कुछ लोग ऐसी हरकतें
सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स की होड़ अब खतरनाक होती जा रही है. वायरल होने और ज्यादा कमाई के लिए कुछ लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो सीधे कानून की सीमा लांघ रही हैं. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है, जिस पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को सड़क पर जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप है.
