कंघे में जम गई है धूल और मैल? इन 4 आसान तरीकों से करें सफाई
How To Clean Dirty Comb: घरों में लड़कों से लेकर लड़कियां तक अपने बालों संवारने और सुलझाने के लिए कंघे का इस्तेमाल करते हैं. कंघे
How To Clean Dirty Comb: घरों में लड़कों से लेकर लड़कियां तक अपने बालों संवारने और सुलझाने के लिए कंघे का इस्तेमाल करते हैं. कंघे का दिन में एक बार नहीं बल्कि कई बार इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उसकी सफाई पर अक्सर उतना ध्यान नहीं दिया जाता है.
कंघे को रोजाना साफ शायद ही कोई करता होगा. ऐसे में धीरे-धीरे कंघे में बाल, धूल, तेल, रूसी और गंदगी जमा होने लगती है. ये धूल इतनी ज्यादा जम जाती है कि कई बार उससे बाल भाने का तो दूर उसे हाथ लगाने का मन भी नहीं करता है.
गंदा कंघा न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि बालों और स्कैल्प की सफाई पर भी असर डाल सकता है. अगर आपके ड्रेसिंग टेबल पर रखा कंघा भी गंदा हो गया और आप समझ नहीं पा रहे हैं कि उसे कैसे साफ किया जाए तो ये खबर आपके लिए है.
खास बात ये है कि कंघे को साफ करने के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद कुछ सिंपल सी चीजों से ही कंघा फिर से नया जैसे साफ बनाया जा सकता है. चलिए जानते कंघा साफ करने के आसान तरीके.
