'भाई का शो है...' बिग बॉस में एंट्री के सवाल पर बोले सोहेल खान
प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' ने आते ही सुर्खियों में है. कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के पहले ही
प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' ने आते ही सुर्खियों में है. कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के पहले ही एपिसोड ने दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया है.
इस शो में बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने जा रहे हैं. सोहेल के इस रियलिटी शो का हिस्सा बनते ही अब हर तरफ चर्चाएं तेज हो गई हैं.
हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सोहेल खान आने वाले समय में अपने भाई सलमान खान के मशहूर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आएंगे?
हाल ही में जब मीडिया ने उनसे सीधे यह सवाल किया, तो सोहेल ने इस पर रिएक्शन दिया.
