'सीजफायर तोड़ा तो अस्तित्व खत्म...', डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम
ईरान की तरफ से हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, 'अगर सीजफायर का उल्लंघन जारी
ईरान की तरफ से हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, 'अगर सीजफायर का उल्लंघन जारी रहा, तो ईरान का वजूद पूरी तरह खत्म हो जाएगा'.
अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन भी हवाई हमले किए हैं. इन हमलों के ठीक बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर यह सख्त संदेश जारी किया गया.
अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने समझौते की शर्तों को तोड़ा है, जिसके चलते यह सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी है. माना जा रहा है
कि इस ताजा तनाव से खाड़ी क्षेत्र में युद्ध का खतरा एक बार फिर गहरा गया है.
