भोपाल: बच्चों से भरी स्कूल वैन को बदमाशों ने रोका, फिर ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया हमला
भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां क़ानून व्यवस्था के दावों के बीच बदमाशों का खुला तांडव देखने
भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां क़ानून व्यवस्था के दावों के बीच बदमाशों का खुला तांडव देखने को मिला है. यहां चिचली बैरागढ़ निवासी फरियादी वैन चालक अयाज खान पर शनिवार को सुनियोजित तरीके से हमला किया गया. जब वह दोपहर करीब पौने दो बजे वह स्कूल की गाड़ी लेकर आ रहा था, तभी ओम नगर में बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने गाड़ी के आगे अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दी.
