दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक-सरकारी जगहों की सुरक्षा बढ़ाई गई
दिल्ली और उत्तराखंड में संभावित आतंकी खतरे को लेकर खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को
दिल्ली और उत्तराखंड में संभावित आतंकी खतरे को लेकर खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को मिले एक ईमेल के बाद दोनों राज्यों में धार्मिक स्थलों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. खुफिया सूत्रों के अनुसार, ईमेल में आने वाले दिनों में संभावित हमलों की चेतावनी दी गई है, जिसके बाद एहतियात के तौर पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.
