दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी खतरा, खुफिया इनपुट के बाद हाई अलर्ट
दिल्ली और उत्तराखंड में संभावित आतंकी खतरे के इनपुट के बाद खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है. संदिग्ध ईमेल में मंदिरों, सरकारी दफ्तरों
दिल्ली और उत्तराखंड में संभावित आतंकी खतरे के इनपुट के बाद खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है. संदिग्ध ईमेल में मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है. इसके बाद दोनों राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस ईमेल की जांच कर रही है, जबकि साइबर विशेषज्ञ इसकी सत्यता और स्रोत का पता लगाने में जुटे हैं.
