इस स्थान पर रखनी चाहिए पानी की टंकी, गलत दिशा रोक देगी तरक्की
जल हर घर की जरूरत है. इसके बिना इंसान के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. लेकिन आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को
जल हर घर की जरूरत है. इसके बिना इंसान के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. लेकिन आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ यह आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम भी देता है.
इसलिए घर में जल का उचित स्थान पर होना बहुत जरूरी है. घर में जल दो रूप में हो सकता है. एक ओवरहेड वॉटर टैंक और एक अंड ग्राउंड वॉटर टैंक या सबमर्सिबल (जमीन के अंदर से पानी प्राप्त करना).
दोनों ही जल हैं, लेकिन वास्तु में तत्वों की दृष्टि से देखें तो दोनों अलग-अलग हैं. जमीन के ऊपर किसी भी रूप में रखा गया जल भूमि तत्व और जमीन के अंदर से आना वाला या स्टोर किया गया जल, जलतत्व की श्रेणी में आता है.
इसलिए दोनों का सकारात्मक प्रभाव पाने के लिए स्थान भी अलग-अलग हैं.
