धमाकों से दहला कराची! PAK रेंजर्स मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी, सुसाइड अटैक की आशंका
पाकिस्तान के कराची में आत्मघाती हमले की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके के ब्लॉक-6 स्थित रेंजर्स हेडक्वार्टर (पाकिस्तान रेंजर्स का मुख्यालय)
पाकिस्तान के कराची में आत्मघाती हमले की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके के ब्लॉक-6 स्थित रेंजर्स हेडक्वार्टर (पाकिस्तान रेंजर्स का मुख्यालय) के पास जोरदार धमाकों के बाद काफी देर तक गोलीबारी हुई. इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हैं. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि जान गंवाने वाले आम नागरिक हैं या पाकिस्तान सिंध रेंजर्स के जवान.
